छत्तीसगढ़

अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले को चरचा पुलिस ने पकड़ा

कोरिया

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिला कोरिया में हो रहे अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिससे परिपालन में थाना चरचा ने आज दिनांक 06.08.2021 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी दिनेश कुमार कुर्रे पिता रामबदन कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप कालोनी चरचा से एक बैग में रखा 42 नग नशीली स्कूफ सिरप एवं एक पल्सर मोटर सायकल कुल कीमती 86768 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। एस पी ने कहा कि अवैध कारोबार करने वालों पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला सक्ती का किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply