छत्तीसगढ़

महिला सरपंच की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरंपच की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. अज्ञात हमलावरों ने नहाते वक्त धारदार हथियार से महिला सरपंच प्रभावती सिदार की गला रेतकर मौत के घाट उतारा है. यह घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply