छत्तीसगढ़रायपुर

तीन मासूमों के साथ लापता हुई माँ, बेटों को गई थी लेने खुद हुई गायब

रायपुर – आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग विकसखण्ड में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई है। परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरंग थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरंग के नया बिजली ऑफिस के पास खमतराई रोड में रहने वाले कैलाश लोधी की शकुन लोधी (उम्र 26 वर्ष) अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई। 29 जनवरी दिन बुधवार को शकुन अपने दो बेटे प्रियांशु लोधी (उम्र 08 वर्ष), हिमांशु (06 वर्ष) को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी। शकुन के साथ छोटी बेटी (उम्र 03) भी थी। जब लंबे समय तक जब शकुन अपनी बेटी के साथ घर नहीं लौटी तो परिजन स्कूल गए। जहां पता चला कि दोनों बच्चे स्कूल नहीं आए है। परिजनों ने शकुन और तीनों बच्चों की खोजबीन शुरू की लेकिन चारों का कही पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने आरंग थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वही 07 दिन के बाद भी शकुन लोधी और उसके चारों बच्चों का पता नहीं चल पाया है।

See also  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मौत की दीवार! धमतरी में चली गई 6 साल की छात्रा की जान

आरंग पुलिस और उसके परिजनों ने लोगो के मदद की अपील की है और पता चलने पर अपने नजदीकी थाना या आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह को मो.न. 9479191052 पर सूचित करने की अपील की है। बताया जाता है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी महिला अपने बच्चों के साथ घर में बिना बताए निकल गए थी जो रायपुर में मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply