बिलासपुर

तार कट जाने से बिजली का सप्लाई पहुंचा दरवाजे में, छूते ही चली गई महिला की जान…

बिलासपुर

जिले के रतनपुर में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली का करंट दरवाजे और दीवार में आ रहा था। महिला दरवाजे को जैसे ही पकड़ी करेंट के चपेट में आ गई। और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार घटना रतनपुर के जूनाशहर वार्ड क्रमांक 15 की है। जहां बिजली तार कट जाने से लोहे के दरवाजे में भी करेंट का सप्लाई हो रहा था। महिला जैसे ही दरवाजे को पकड़ी करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

See also  बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों सहित लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, कलार समाज के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच जताई नाराजगी

महिला करीब आधे घंटे तक दरवाजे में चिपकी थी। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने महिला के भाई को दी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रहती थी। और घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। घटना के समय बच्चे स्वतंत्रता दिवस मनाने स्कूल गए हुए थे। मृत महिला की पहचान सरिता अग्रवाल के रूप में की गई है।

See also  ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Related Articles

Leave a Reply