छत्तीसगढ़रायपुर

खेल महोत्सव में देशभर के 3 हजार खिलाड़ी जुटे, वीआईपी रोड और नवा रायपुर के सभी होटल फुल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेल महोत्सव के पहले दिन 3 हजार खिलाड़ी जुटे। वहीं खेल महोत्सव के चलते वीआईपी रोड और नवा रायपुर के सभी होटल फुल हो गए हैं। अब तक केवल दो बार ही छत्तीसगढ़ को मेजबानी का मौका मिला है। आयोजन के लिए राज्य शासन ने 7 करोड़ और डेढ़ करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मिले हैं। 

See also  ज्वेलरी व्यवसायी पर भरे बाजार चली गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

दरअसल खेल महोत्सव का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा के अलावा शहर के सभी बड़े मैदानों में अलग-अलग खेलों का आयोजन होगा।

देशभर के खिलाड़ी होंगे शामिल 

खेल महोत्सव में देशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके लिए 29 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के करीब 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी भाग लेने के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं।

See also  सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply