छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण मेला जा रहे युवक को माजदा ने मारी टक्कर , मौके पर ही हुई मौत

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 130-B पर तेज रफ्तार माजदा ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी बस स्टैंड के पास घटी है।

See also  अकलतरा के शराब भट्टी में चाकूबाजी की घटना

मृत युवक स्कूटी पर सवार होकर कसडोल से शिवरीनारायण मेले में जाने के लिए निकला था. हादसे के समय उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  ज्वेलरी व्यवसायी पर भरे बाजार चली गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

जानकारी के अनुसार, मृतक बलौदाबाजार के इंदिरा कॉलोनी का निवासी था. घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply