छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: रायपुर और रायगढ़ में कारोबारी अजय सिंघल के घर आईटी का छापा

छत्तीसगढ़ में बुधवार को एक बार फिर इनकम टैक्स की रेड की खबर आ रही है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और रायपुर सहित कुछ और शहरों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा कारोबारियों के घर दबिश दी गई है. IT Raid In chhattisgarh

रायपुर

बुधवार सुबह से ही छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है. रायपुर और रायगढ़ में स्टील कारोबारी दो भाईयों अजय सिंघल और संजय सिंघल के घर इनकम टैक्स की टीम ने दस्तक दी है. इनके ऑफिस और घर में आईटी की रेड की कार्रवाई जारी है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इनकम टैक्स विभाग की कितनी टीमों ने और कहां कहां पर दबिश दी है.कारोबारियों के घर आईटी की रेड: बुधवार की सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमें रायगढ़ और रायपुर सहित कुछ अन्य शहरों में रेड की कार्रवाई की सूचना मिली है. इनकम टैक्स की टीमों ने अजय सिंघल के ऑफिस शंकर नगर और घर खमारडीह में छापा मारा है. इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक कुछ राइस मिल के कारोबार से जुड़े लोगों के घर भी इनकम टैक्स की टीम पहुंची हुई है. कारोबारियों के घर और दफ्तरों में आईटी की टीम रेड कि कार्रवाई कर रही.

See also  3 दिन में 7 नवजातों की मौत, महकमे में मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, CM ने मंत्री डहरिया को भेजा मेडिकल कॉलेज

प्रदेश ईडी के बाद आईटी का कार्रवाई: प्रदेश में कोयला कारोबार और मनी लांड्रिंग को लेकर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. लंबे समय के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम कारोबारी के घर और ऑफिस में दबिश दी है. बुधवार की सुबह से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रेड की कार्रवाहई कर रही है. कितनी टीमें हैं और इस टीम में कितने अधिकारी शामिल हैं, फिलहाल इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.

Related Articles

Leave a Reply