छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जांजगीर-चांपा : खेल एव युवा कल्याण विभाग जांजगीर चांपा व जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के तत्वाधान में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रातः 6 से 8 व से 4.30 से 6.30 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में किया जा रहा है।

See also  रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
IMG 20250512 WA0002 Console Crptech

इस प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर और जूनियर वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शिविर में खिलाड़ियों को खेल अनुशासन खिलाड़ी भावना देश भक्ति खेल कौशल खेल रणनीति जीतने की कला शारीरिक स्वास्थ्य जीवन जीने की कला सामाजिक समरसता नेतृत्व कौशल कैरियर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों को शिविर के समापन अवसर पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपेश्वर कहरा चेयरमैन कृष्णा गढ़वाल संयोजक राजीव ठाकुर राकेश गढ़वाल संजना साहू चंद्रजीत सोनवान पुष्पेंद्र गढ़वाल अजीत गढ़वाल दीपक खरसन राजेश्वर कहरा सोमदेव कुमार सूरज खरे का मार्गदर्शन सभी खिलाड़ियों को प्राप्त हो रहा है।

See also  शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कांकेर में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Related Articles

Leave a Reply