छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा : ट्रक चालक की मौत, एक घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। 

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जिले के मरकोला घाट के पास कांकेर की ओर से धमतरी की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इसकी चपेट में एक बाइक सवार युवक आ गया।इस हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत गई। बताया जा रहा है कि, ट्रक में भरी गैस सिलेंडर की टंकिया खाली थी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

See also  CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply