छत्तीसगढ़

बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

यह पूरा मामला नवागढ़ विधानसभा के ग्राम राउरपुर का है। बच्चियों की पहचान वंशिका (11) और राधिका (7) पिता ओमप्रकाश कोशले के रूप में हुई है और घायल महिला की पहचान शशिकला के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि आज दोनों बच्चियां घर के आंगन में थी। इसी दौरान दीवार भर-भराकर गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों बच्चे और महिला आ गई।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

चीख पुकार मचते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में 108 के जरिए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

Related Articles

Leave a Reply