देश

नवरात्रि में खिला दिया वेज की जगह नॉनवेज बर्गर, मशहूर कैफे पर हुई कार्रवाई

अहमदाबाद। अहमदाबाद के रेस्टोरेंट्स और कैफे में परोसे जाने वाले खाने में कीड़े मिलने के कई मामले सामने आते रहे हैं। वहीं, अब शहर के मशहूर मोका कैफे की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें चैत्र नवरात्रि पर वेज बर्गर का ऑर्डर देने वाली लड़कियों को कैफे की ओर से नॉनवेज बर्गर परोस दिया गया।इस मामले में एएमसी के खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद कैफे पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार, वितस्ता व्यास नाम की एक लड़की अपनी सहेलियों रुचिता शाह, वेला पंड्या और अरजवी शाह के साथ शहर के नवरंगपुरा इलाके में मोचा कैफे में नाश्ता करने गई थी। जहां लड़कियों ने वेजिटेबल पैटीज़ बर्गर का ऑर्डर दिया।

दो लड़कियों को आधा बर्गर खाने के बाद हुआ एहसास
जिसके बाद कैफे की ओर से लड़कियों को नॉनवेज बर्गर दिया गया, जिसमें से दो लड़कियों ने आधा बर्गर खा लिया, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि ये नॉनवेज बर्गर है। इसके बाद लड़कियों ने प्रबंधन से शिकायत की तो स्टाफ ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। आखिरकार प्रबंधन ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। इस मामले में वितस्ता व्यास नाम की लड़की ने अहमदाबाद नगर निगम के खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मोचा कैफे पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

See also  80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे लुढ़का कच्चे तेल का दाम, पेट्रोल-डीजल होंगे सस्ते?

Related Articles

Leave a Reply