कोरबा

मछली जाल में फंसकर आई लाश, मछुआरे के उड़े होश

कोरबा

क्षेत्र में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका गया था, जिसमें युवती की लाश फंसने से मछुआरे के होश उड़ गए. वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही. बताया जा रहा कि छह महीने पहले युवती घर से तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी. मृतक युवती की पहचान लिली राज के रूप में हुई है. यह घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा की है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. कोरबी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है. गले मे चोंट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है. मृतक 26 वर्षीय मनीष सारथी रविशंकर निवासी है. उरगा पुलिस मामले की कर रही है.

See also  कोरबा में फायरिंग: त्योहारी सीजन में शहर के बीचोंबीच गोली चली, धमकी भरे पर्चे भी फेंके

Related Articles

Leave a Reply