छत्तीसगढ़रायपुर

एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, जमीन पर बैठकर की बातचीत

रायपुर। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों से जमीन पर बैठकर करीब 20 मिनट बातचीत की। डिप्टी सीएम शर्मा ने एसआई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभ्यार्थियों और उनके पालकों के साथ चर्चा की. बता दें कि SI भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी रिजल्ट जारी करने को लेकर एक बार फिर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं.

15 दिनों के भीतर गृह मंत्री विजय शर्मा के दिए गए आश्वासन के पूरे नहीं होने के कारण एसआई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी और उनके पालक राजधानी रायपुर स्थित गृह मंत्री के निवास के सामने दोपहर से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे है.

इससे पहले परीक्षार्थियों से 4 सितम्बर को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने 15 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया था. अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई थी कि परिणाम अब घोषित किए जाएंगे, लेकिन हर बार की तरह मायूसी ही हाथ आई. रिजल्ट जारी नहीं हाेने पर आज फिर गृह मंत्री को उनके वायदे की याद दिलाने परीक्षार्थी उनके राजधानी निवास के बाहर पालकों के साथ धूप में दोपहर से बैठे है.

See also  कबड्डी मैच के दौरान हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आए 6 लोग, 3 कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Related Articles

Leave a Reply