छत्तीसगढ़रायपुर

अभनपुर-रायपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, बसों की रेस में पाँच वाहन भिड़े

रायपुर / अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर मार्ग पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चार से पाँच वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि दो सवारी बसें एक-दूसरे से रेस लगा रही थीं, इसी दौरान आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे की बस उससे टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे हाईवा और दो कारें भी बसों से जा भिड़ीं।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सभी वाहनों को नुकसान पहुँचा है। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया।

See also  शादीशुदा महिला ने झूठ बोलकर की शादी, लाखों रुपये हड़पने के बाद लगाया दुष्कर्म में आरोप में कथित पति को भेजा जेल

Related Articles

Leave a Reply