छत्तीसगढ़

राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के धान और खाली बारदाने जलकर खाक

राजिम। गरियाबंद जिले के बोरिद गांव के पास स्थित तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही धान से भरी बोरियां और खाली बारदाने आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते लाखों रुपए का धान जलकर खाक हो गया।

See also  हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका, जिससे आसपास के हिस्से को सुरक्षित बचा लिया गया।

See also  छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती नहीं ? विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग में करीब 10 लाख रुपये का धान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद राइस मिल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

See also  रास्ता रोककर गाड़ी में बैठाने की कोशिश, छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई; CG पुलिस ने लिया एक्शन

Related Articles

Leave a Reply