छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार पुलिस ने 3 चोरों को पकड़ा, चोरी का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

बलौदाबाजार

भाटापारा शहर थाना क्षेत्र के गांधी मंदिर वार्ड के दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख से ज्यादा की राशि बरामद की है.

दुकानों से की थी 5 लाख की चोरी: घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बताया कि बीते दिनों भाटापारा शहर थाना क्षेत्र के गांधी मंदिर वार्ड के दो दुकानों कृषि केंद्र और ट्रैक्टर रिपेयर दुकान से लगभग पांच लाख रुपये से ज्यादा का कैश चोरी होने का केस दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस आरोपी चोरों की तलाश कर रही थी. आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाले गए. कई लोगों से पूछताछ की गई.

See also  बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : मां की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

महंगे शौक पूरा करने में खर्च की चोरी की रकम: यादव ने आगे बताया कि भाटापारा पुलिस ने टीम बनाई और जांच शुरू कर की. इसमें सफलता मिली. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 3 लाख 51 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है. बाकि पैसा आरोपी चोरों ने मंहगे शौक, शराब और खाने पीने में खर्च कर दिया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी आशीष अरोरा, भाटापारा शहर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे और टीम का योगदान रहा.

See also  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

Related Articles

Leave a Reply