छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: गांजा और सुलेसन पीते 06 नशेड़ी गिरफ्तार , सभी भेजे गए जेल

जांजगीर चाम्पा। जिले की अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर गांजा और सुलेसन पीने वालों पर कार्यवाही करते हुए 06 लोगो को गिरफ्तार किया है। सभी नशेड़ियों के खिलाफ धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 13  सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोग गांजा एवं सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं एवं आने जाने वालों को गाली-गलौज कर करते हैं इस सूचना पर निरीक्षक भास्कर शर्मा द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें मौके पर 6 लोगों को गांजा पीते हुए सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा गया। नशेड़ियों के पास से गांजा पीने का चिलम, गांजा का पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन बरामद किया गया।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार नशेड़ियों के नाम..

01. किशन पाण्डेय  उम्र 20 वर्ष निवासी फिरंगीपारा वार्ड न 05 करगीरोड बिलासपुर।

02. निखिल गरुड उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम अकलतरा।

03. रूपेश चौहान उम्र 21 वर्ष सा. वार्ड न.14 अकलतरा।

04. धर्मेन्द्र यादव उम्र 20 वर्ष वार्ड न 14 अकलतरा।

05. सुनील सारथी 22 वर्ष वार्ड न 04 अकलतरा।

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

06. टीकाराम टण्डन  उम्र 70 वर्ष वार्ड न. 13 अकलतरा शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply