छत्तीसगढ़

जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों ने बचाई जान

मनेन्द्रगढ़। ‎‎जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े घर में नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला।

तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम (स्वास्थ्य कर्मी) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी निगरानी की जा रही है। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ रेफर कर दिया गया।

See also  बस्तर फाइटर के जवान हरिलाल नाग ने खुद को मारी गोली

ग्रामीणों ने इस अमानवीय घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित महिला का पता लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply