छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: छापेमारी में धरे गए 6 आरोपी, 20 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर महाराष्ट्र के नागपुर से सट्टा एप की एक शाखा को ध्वस्त किया है। इस दौरान इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से नकद राशि सहित करीब 7.5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में 20 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड भी सामने आया है।

See also  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत, परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम

मिली जानकारी के अनुसार, शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से देशभर में सट्टा रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई ने सट्टेबाजों के देशव्यापी नेटवर्क का बड़ा खुलासा कर दिया है। रेड में 6 आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा गया है। सभी आरोपियों की पहचान क्षत्रपाल पटेल, निकुंज पन्ना, समीर बड़ा, धनंजय सिंह, चंद्रशेखर अहिरवार, डूमेश श्रीवास के रूप में हुई है।

See also  खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई : 214 छापे में 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

कई राज्यों में फैला था साम्राज्य
पुलिस अधीक्षक केसीजी के निर्देशन पर अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान छुईखदान पुलिस को सूचना मिली कि शिवा बुक नामक ऑनलाइन एप के जरिए जुआ संचालित किया जा रहा है। जांच में पता चला कि एप का संचालन अंडा, जिला दुर्ग से किया जा रहा है और इसकी ब्रांचें देश के विभिन्न राज्यों में फैली हुई हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक फ्लैट में छापा मारा, जहां आरोपी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे।

See also  छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

Related Articles

Leave a Reply