देश

गाजा पर भारत का बड़ा बयान, उड़ जाएगी ट्रंप-नेतन्याहू की नींद, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली

भारत ने बुधवार को कहा कि वह गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित है और उसने संघर्ष प्रभावित फलस्तीनी क्षेत्र के लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया. भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजराइल ने मंगलवार को गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, जिससे जनवरी में हमास के साथ हुए युद्धविराम पर अनिश्चितता पैदा हो गई है.

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल की बमबारी में 400 से अधिक लोग मारे गए. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. यह महत्वपूर्ण है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए.’’ बयान में कहा गया, ‘‘हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं.’’

See also  संभल में रानी की बावड़ी की खुदाई में मिला एक और प्राचीन गलियारा, मुख्य गेट और सीढ़ियां भी दिखीं

इजराइल का बड़ा हमला
मंगलवार को इजराइल ने गाजा पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च 2025) को गाजा में अब तक सबसे बड़ा हमला किया है, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए. इस हमले के बाद हमास के प्रवक्ता ने अमेरिकी दूत के युद्धविराम प्रस्ताव को अस्वीकार करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने फिर से हमले शुरू कर दिए. हमास इजरायल के साथ युद्ध विराम समझौते को जारी रखना चाहता था.”

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

इजरायल ने दावा किया है कि वह हमले की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बना रहा है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी है कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया तो गाजा में नरक के दरवाजे खोल देंगे. हमास का कहना है कि इजरायल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं.

See also  कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार का बड़ा आदेश, रूट की हर दुकान पर नाम-पहचान लिखनी ही होगी

Related Articles

Leave a Reply