जांजगीर चांपा

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय धर्मदत्त पाण्डे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी…..दिव्यांगों को मिला ट्रायसिकल वहीं कोरोना वारियर्स का हुआ सम्मान

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने ग्राम पंचायत सिवनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ग्राम पंचायत के प्रथम सरपंच श्री धर्मदत्त पाण्डे की 58 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल सहित उपस्थित अतिथियों ने भी स्वर्गीय श्री धर्मदत्त पाण्डे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ महंत ने स्वर्गीय श्री धर्मदत्त पाण्डे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुरखों के बताये गये मार्ग पर चलकर ही हमे सफलता मिलती है। डॉ महंत ने श्री धर्मदत्त की जंयती और पुण्य तिथि के अवसर पर उनका स्मरण कर उनके सपने को साकार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिससे उनका आशीर्वाद हमें प्राप्त होता रहे।

See also  बांग्लादेश की यात्रा न करें भारतीय नागरिक, हिंसा के बाद भारत ने जारी की सख्त एडवाइजरी

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत दो दिव्यांग क्रमशः – ग्राम सिवनी की कुमारी देवप्रभा और ग्राम चारपारा-बलौदा की कुमारी अनुसुइया को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्रायसिंकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री धर्मदत्त पाण्डे स्मृति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनी परिसर में फलदार पौधे रोपे गये। कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान किया गया।


इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकान्ता राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा, उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवाल, श्री विवेक सिसोदिया, श्री रघुराज प्रसाद पाण्डे, श्री रवि पाण्डे, श्री दिनेश शर्मा, श्री अर्जुन तिवारी, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री रवि शेखर भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री चुन्नीलाल साहू, श्री चोलेश्वर चंद्राकर, श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, सरपंच श्रीमती बाई चौहान, श्री आभास बोस, श्री देवेश सिंह, श्री रमेश पैगवार, श्रीमती नीता थवाईत, श्री नंदकिशोर हरबंश, श्री अजीत साहू, श्री प्रेमचंद जायसी, श्री शिशिर द्विवेदी, श्री संतोष शर्मा, श्री प्रिंस शर्मा, श्री रामविलास राठौर, श्री कृष्ण कुमार पाण्डे सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

See also  वट सावित्री के अवसर पर महिलाओं ने पति के लंबी उम्र के लिए रखे व्रत, वट वृक्ष के 108 फेरे लगाकर अखण्ड सुहाग का माँगा वरदान

Related Articles

Leave a Reply