छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : चक्का जाम के मामले में बड़ी कार्रवाई, 21 नामजद सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज

जांजगीर चांपा। जिले में बिना अनुमति सड़क जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मेन रोड पर चक्का जाम करने वाले मछुआरा समिति के 21 नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 फरवरी 2026 को सहायक मत्स्य अधिकारी सीताराम अहिरवार, जो सहायक संचालक मछली पालन कुलीपोटा में पदस्थ हैं, ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दोपहर करीब 1 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी मांगों को लेकर मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मेन रोड पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। इससे करीब तीन घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

See also  ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत, आज खुलेगा कचना ओवरब्रिज, CM साय करेंगे लोकार्पण

आरोप है कि समझाइश देने पर प्रदर्शनकारियों ने शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत धारा 221 एवं 126(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

नामजद आरोपी
नवीन धीवर, गायत्री गायग्वाल, ओम प्रकाश धीवर, बुधराम धीवर, भोजराम धीवर, दामोदर धीवर, राकेश महंत (कुलीपोटा), शिवकुमार धीवर (गोधना), करन, विजय धीवर, सरिता धीवर (पति समारु धीवर), मीना धीवर, मोनू धीवर (कोसा), अहिल्या धीवर (पति लक्ष्मी प्रसाद, कोसा), सविता धीवर (बलौदा), सरिता धीवर (पति नारद धीवर, घडोला), रामकुमार, गोवर्धन धीवर (पिता राम भरोस, लछनपुर), सहसराम, धनबाई धीवर (भोजपुर चाम्पा) सहित अन्य आरोपी।

See also  सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और बिना अनुमति चक्का जाम या विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  राजधानी में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान

Related Articles

Leave a Reply