छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा के कृष्णा अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे

चांपा: शहर के प्रसिद्ध कृष्णा अस्पताल के एक डॉक्टर पर एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना की खबर फैलते ही महिला के परिजन सहित समाज के अन्य लोग अस्पताल में आक्रोशित होकर जमा हो गए।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। चांपा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है। वहीं, पीड़ित महिला और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply