छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR-CHAMPA: मौत की सड़क: पंतोरा की सड़कों में गिरा ऑयल फिसलन से दिनभर हुए हादसे, एक की मौत देखे वीडियो

श्री जी गौशाला के युवकों ने चूना डालकर फिसलन को दूर किया

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना के पंतोरा चौकी अंतर्गत आने वाले धनवारपार के बलौदा कोरबा मुख्य मार्ग में शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे ऑयल के टैंकर फट जाने से पंतोरा की सड़क पर ऑयल भारी मात्रा में गिर गया और वहां फिसलन हो गई। सड़क पर फिसलन होंने के कारण कई बाइक सवार राहगीर दुर्घटना का शिकार होते रहे। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पंतोरा में शुक्रवार को सड़क पर हुए दुर्घटना से संबंधित दस केस सामने आए है। दुर्घटना होने के कारण बाइक सवार राहगीरों के चेहरे सिर और पैरो में गंभीर चोट आई है।

फिसलन को रोकने के लिए सड़क पर चूना और धूल डाले गए


फिसलन के कारण सड़क हादसे को देखते हुए देर रात पंतोरा के युवाओं ने सड़क पर अपने स्वयं के रुपए खर्च कर चुना और धूल का सड़क पर छिड़काव किया जिससे फिसलन कम हो और सड़क के गड्ढे जहां हादसे हुए है उस जगह को मिट्टी डालकर समतल भी किया है।

See also  ऑनलाइन गेम ने ली 16 वर्षीय नाबालिग की जान, मानसिक दबाव में आकर किया सुसाइड

सड़क हादसे में बिलासपुर के करण यादव की गई जान


ऑयल के फिसलन से हुए सड़क हादसे में बिलासपुर तिफरा के वार्ड नंबर सात के निवाशी आत्माराम यादव के पुत्र करण यादव की इस सड़क हादसे में जान चली गई । करण यादव के सिर और दायां पैर टूट गया। करण यादव को पंतोरा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में लगभग 2 बजे दुर्घटना स्थल से लाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उचित संसाधन नहीं होने के कारण डॉक्टर ने बाहर ले जाने की सलाह दी लेकिन करण यादव के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था जिसे रोकने के लिए डॉक्टर को प्राथमिक उपचार करने के लिए कहा गया उपचार करने के बाद डॉक्टरों द्वारा 108 एंबुलेंस को बुलाया भी गया लेकिन 108 एंबुलेंस आने के पहले ही करण यादव की जान चली गई। इस दौरान करण यादव के मोबाइल में फोन भी आ रहे थे लेकिन हादसे में मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया इस दौरान पंतोरा पुलिस को दुर्घटना के बारे में अवगत कराया गया और पुलिस शव को पी एम के लिए बलौदा के लिए लेकर रवाना हुए।

See also  सीबीएसई बोर्ड की एडवाइजरी: सावधान रहे बाजार में बिक रही एनसीईआरटी की नकली किताबें

Related Articles

Leave a Reply