छत्तीसगढ़रायगढ़

मेला देखकर लौट रहे लोगों को ट्रेलर ने मारी ठोकर, 7 लोगों की मौके पर मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के टपरिया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसा उस समय हुआ जब एक कोयले से भरी ट्रेलर ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले में स्थानीय पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

See also  छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए कितनी मिलेगा कुशल-अकुशल श्रमिक को मासिक वेतन

ताया गया है कि मैजिक वाहन में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर के गहिरागुरू के आश्रम से मेले में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी देर रात करीब डेढ़ बजे कोयले से लोड तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं. सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं.

See also  अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

घायलों को रायगढ़ जिले की पुलिस की सहायता से सुंदरगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले की जांच ओडिशा की हिमगिर पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए मामला दर्ज कर लिया है. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है.

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, होली मास्क पहन बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या

Related Articles

Leave a Reply