छत्तीसगढ़

दुर्गा दर्शन कराने के बहाने 9 साल की मासूम से रेप, जंगल ले जाकर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में बड़े पापा ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर ठगी, रिटायर्ड इंजीनियर से 80 हजार ऐंठे

जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने जब परिजनों को सारी बात बताने की बात कही तो आरोपी बड़े पापा ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी ने उसे मृत समझकर जंगल में छोड़ दिया और वहां से भाग निकला। होश में आते ही बच्ची सीधे अपने गांव पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई।

See also  जांजगीर चाम्पा : प्राथमिक शाला में बच्चों से ढुलवाया जा रहा पानी, वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

जिसके बाद परिजनों ने गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 137(2), धारा 64(2)(f), धारा 65(2) और धारा 109(1) तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न! कार सजाकर अस्पताल से घर तक निकली खुशियों की यात्रा

Related Articles

Leave a Reply