देश

तेज आवाज के साथ फटा ईयरफोन…युवक की मौत…डाक्टर ने कहा कार्डियक अरेस्ट

जयपुर
कम्प्यूटर में ईयर फोन कनेक्ट कर गाना सुर रहे युवक की मौत की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे। गाना सुनते वक्त अचानक ईयरफोन में से तेज आवाज आई और फट गया। कान से खून निकलने लगा। आनन-फानन युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पूरा मामला जयपुर के चौमूं क्षेत्र के गांव उदयपुरिया का है। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला कार्डियक अरेस्ट का है। ईयरफोन के फटने से हुई आवाज के कारण युवक को कर्डियक अरेस्ट आ गया होगा। आज दोपहर जयपुर के सीकर हाईवे पर उदयपुरिया गांव निवासी राकेश नागर (28) शुक्रवार दोपहर घर में ईयरफोन की केबल को कंप्यूटर में लगा रखा था। इसी दौरान ईयरफोन का स्पीकर फट गया।

इसे भी पढ़े- DEO ने ली क्लास तो MA हिन्दी का मास्टर नही लिख सका “अंत्येष्टि”

See also  'मणिपुर पर नहीं बोलते, राजस्थान में भाषण', खरगे का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- संसद का अपमान

जिसके बाद राकेश के कानों से खून बहने लगा। वह अचेत होकर गिर पड़ा। तब परिजनों ने उसको संभाला और सिद्धि विनायक हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर श्री रुंडला का कहना है कि मौत की वजह संभवत: कार्डियक अरेस्ट है। डॉक्टर के मुताबिक, अचानक ब्लूटूथ ईयरफोन के कानों में फटने से राकेश नागर को अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply