देश

पुलिस के सिपाही ने पत्नी को घर से निकाला, बस में बहू को देखकर ससुर की नीयत हुई खराब, फिर…

पूरनपुर

दहेज को लेकर अक्सर रोज ही अलग-अलग तरह के केस आते रहते हैं। कई केस ऐसे होते हैं जो जिनमें दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया जाता है। इसी तरह का एक मामला यूपी के पीलीभीत जिले से आया है। यहां एक महिला की शादी यूपी पुलिस के सिपाही से हुई थी। सिपाही मेरठ में तैनात है। महिला ने बताया कि दहेज को उसके पति ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। जब वह मायके आ रही थी तो बस के अंदर उसके ससुर की नीयत खराब हो गई। बस के अंदर ही ससुर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह उनसे बचकर वह अपने मायके पहुंची। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

See also  UGC-NET की परीक्षा हुई रद्द, गड़बड़ी के कारण की गई कैंसिल

मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर का है। एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का विवाह मेरठ के शास्त्री नगर निवासी कांस्टेबल के साथ 22 नवंबर 2015 को हुआ था। विवाहिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया उसका पति मेरठ में तैनात है। विवाह के दौरान परिजनों ने 10 लाख का दहेज दिया। विवाह के कुछ माह बाद ही उससे प्लाट खरीदने के लिए पांच लाख के दहेज की डिमांड की। विरोध करने पर मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया।

21 अगस्त 2022 को पति व ससुर उसके मायके पहुंचकर दहेज न मांगने की बात कहीं। रजामंदी की बाद विवाहिता चली गई। आरोप है ससुर ने बस में बैठी विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बस में बैठे लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। दूसरी बस में बैठाकर उसे मायके भेज दिया।

See also  मां को मासूम बेटी ने दिलवाई सजा, आशिक के लिए पति को मार डाला था; जानें कोर्ट का फैसला

Related Articles

Leave a Reply