जांजगीर चांपा

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पति पत्नी और बच्चे को मारी टक्कर, 1 की मौत 2 की हालत गंभीर…

जांजगीर-चांपा

जिले के चांपा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक युवक की मौत हो गई जबकि उसका बच्चा हुआ पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ-बिलाईगढ जिले के नवापारा निवासी युवक भुनेश्वर यादव (28) अपनी पत्नी नंदिनी यादव (26) और आठ साल के बेटे शिवम के साथ बुधवार को नैला में दुर्गा प्रतिमा और दशहरा देखने आया था। दुर्गा प्रतिमा और दशहरा देखने के बाद वो रात में अपनी बहन काजल वासुदेव के घर फरसवानी चले गए थे। वहां रात को रूकने के बाद गुरुवार की रात वे अपने घर ग्राम नवापारा जाने के लिए निकले। लेकिन सिवनी मोड़ के पास बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में भुनेश्वर यादव बाइक के पीछे बैठी पत्नी और बेटा शिवम भी घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पति-पत्नी दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जांजगीर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक भुनेश्वर यादव ने दम तोड़ दिया।

वहीं उसकी पत्नी नंदिनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। बच्चे शिवम को भी मां के साथ रेफर किया गया है। बच्चा बेहोश है, उसके पैर में फ्रैक्चर है और शरीर पर हल्की चोट है। भुनेश्वर यादव के परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। आरोपित बोलेरो चालक को वाहन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply