जांजगीर चांपा

जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 950 रु मोबाईल किया बरामद

जांजगीर चांपा

जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी राजू बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने पर पहली कार्यवाही की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली की जर्वे रोड के एक युवक बैठकर राजस्थान रॉयल बात चेन्नई सुपर किंग के क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गई। मौके से आरोपी राजू बंजारे उम्र 32 वर्ष को पकड़ कर पूछताछ की गई जिसमे ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात सामने आई है। आरोपी के पास से 950 रु नगदी रकम और 1 मोबाईल कीमत 8 हजार रू को जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply