छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ एक्टिव, इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री 23 जून को होने के बाद मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है. पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. जिसके कारण प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 39.2 डिग्री सक्ति में दर्ज किया गया. रायपुर में 34.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. कई स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है.

See also  मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ में मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी 10 फीसदी बढ़ाई

प्रदेश के शहरों का तापमान: बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया

मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, गुना, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और उसके आसपास दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है. इस सिस्टम के प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इसके साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है.
-मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी

See also  नव रात्रि पर्व पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा जी का प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थी के लिए यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply