देश

सड़क, गाड़ी, बस, पूल, घर… सैलाब का सितम हर तरफ जारी; हिमाचल से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इन राज्यों में अभी बारिश से छुटकारा नहीं मिलेगी। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा जम्मू-कश्मीर राजस्थान दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल और उत्तराखंड से सबसे भयावह और डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मानसून की बारिश इन दिनों आसमान से कहर बनकर बरस रही है। खासकर उत्तर भारत और हिमालयी राज्यों में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। इन इलाकों में बारिश से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

आईएमडी ने जारी की बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इन राज्यों में अभी बारिश से छुटकारा नहीं मिलेगी। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

See also  बहन के प्रेमी को भाइयों ने काका और दोस्त संग मिलकर दे दी मौत, जंगल में पेड़ पर गमछे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था शव

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश
हिमाचल और उत्तराखंड से सबसे भयावह और डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर तबाही के मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहरों और कस्बों में कई जगह पुल, सड़कें, स्कूल, इमारत, गाड़ियां सब के सब पानी में समा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकानों और संरचनाओं को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मनाली, कुल्लू, किन्नौर और चंबा में अचानक आई बाढ़ से कुछ दुकानें और वाहन बह गए। मालूम हो कि रावी, ब्यास, सतलुज, स्वान और चिनाब सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

देवभूमि उत्तराखंड में भी भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचाई है। उत्तराखंड में नदियों और नालों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। उत्तराखंड में बारिश से हालात भयावह है। यहां भी भूस्खलन की खबरें हैं।

See also  कोलकाता डॉक्‍टर रेप मर्डर केस में नया पेच, फोरेंसिक रिपोर्ट तो कुछ और ही कह रही

गुरुग्राम में बारिश से सड़क पर जलजमाव
इधर, गुरुग्राम और दिल्ली में सभी स्कूल सोमवार को बंद हैं, क्योंकि भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। गुरुग्राम प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों को अनावश्यक बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।

दिल्ली में बुलाई गई बैठक
इसके साथ ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी के लिए 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। सीएम अरविं केजरीवाल बारिश से बनी स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

घाटी में बारिश का अलर्ट जारी
वहीं, बारिश को लेकर घाटी में भी अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इन सबके बीच तीन दिनों से निलंबित अमरनाथ यात्रा रविवार को पंजतरणी और शेषनाग बेस कैंप से फिर से शुरू हो गई है।

See also  BIG NEWS: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों की मौत, कई घायल

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी लगने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। राज्यों के अधिकारी जल्द से जल्द जलभराव की समस्या को खत्म करने में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply