विदेश

मोदी तो पहली लाइन में, अपने पीएम को ढूंढो… दुबई के COP समिट की तस्वीर देख पाकिस्तानी खुद उड़ा रहे अपने नेता का मजाक

दुबई

संयुक्त अरब अमीरात में अध्यक्षता में इस समय दुबई में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन, सीओपी28 की बैठक चल रही है। दुनियाभर के नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में थे और पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक भी पहुंचे थे। बैठक के दौरान विश्व के सभी नेताओं की जो तस्वीर खींची गई, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी सबसे आगे खड़े हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद पाकिस्तानी के लोगों ने अपने ही नेताओं का मजाक बना दिया है। पाकिस्तान के कई लोगों ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए अपने पीएम से पूछा है कि आप इसमें कहां हैं।

पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक कमर चीमा ने समिट की सभी नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पीएम मोदी पहली लाइन में खड़े हैं लेकिन प्लीज इस तस्वीर में हमारे प्रधानमंत्री को ढूंढने में मेरी मदद करें। उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए लिखा है कि उनको ढूंढ़ने में तो चश्मे का नंबर बढ़ जाएगा। आरजू काजमी नाम की यूजर ने पाक पीएम को ढूंढ़ निकालते हुए बताया है कि वह दाहिनी ओर सबसे पीछे खड़े हैं।

See also  जांजगीर-चांपा: हर्षाेल्लास के साथ होगा एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन....अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

बैठक में क्या बोले पीएम मोदी
COP28 समिट में पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर गंभीरता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि कार्बन उत्सर्जन में 45 फीसद की कमी लाने जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक कार्बन उत्सर्जन घटाने पर तत्परता से काम किए जाने की जरूरत है, इसके लिए सभी देशों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्बन क्रेडिट का दायरा बहुत सीमित है। कार्बन क्रेडिट की व्यवस्था में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की भी कमी है। हमें समग्र रूप से एक नई फिलॉसफी पर जोर देना पड़ेगा।

COP28 जलवायु को लेकर संयुक्त राष्ट्र की 28वीं बैठक है। इस वार्षिक बैठक में जलवायु परिवर्तन को रोकने और भविष्य में इससे निपटने के लिए क्या तैयारियां पर चर्चा हो रही है। इस सम्मेलन में करीब 200 देशो के नेताओं को बुलाया गया है। नेताओं के अलावा पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्थाएं, मानवाधिकार समूह भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। दुनियाभर में बीते समय में जलवायु में आए परिवर्तन को देखते हुए ये सम्मेलन काफी अहम है।

See also  दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण, केजरीवाल और आतिशी को भी भेजा गया न्योता, नहीं आएंगे नीतीश

Related Articles

Leave a Reply