जांजगीर चांपा

विधायक सौरभ सिंह की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की चारपहिया वाहन का नेशनल हाईवे में दूर्घटनाग्रस्त हुई। चारपहिया के पलटने से अनेक जगह गाड़ी क्षतिग्रस्त बतायीं जा रही है । इस दूर्घटना में अब तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आज लगभग तीन बजे विधायक सौरभ सिंह की काले रंग की चारपहिया बिलासपुर से अकलतरा की ओर आ रही थी । गाड़ी जैसे ही टोल टैक्स नाका के पास पहुंची अचानक ही चालक से गाड़ी का संतुलन बिगड गया और गाड़ी पलट गई । गाड़ी पलटता देख आसपास के लोग दौड़ते हुए आये और उन्होंने देखा कि यह गाड़ी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की है। लोगों ने तत्काल वाहन चालक और उनके छोटे बेटे को गाड़ी से बाहर निकालकर उसे हास्पीटल भिजवाया हालांकि दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं । इस दूर्घटना में वाहन चालक के हल्के हताहत होने की खबर है । विधायक सौरभ सिंह की गाड़ी के दूर्घटना ग्रस्त होने की खबर जिले में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई है और उनके इष्ट मित्र उनका हालचाल लेने उनके निवास पहुंच रहे थे और करीबियों को काल कर रहे हैं।

See also  कलेक्टर ने किया बम्हनीडीह तहसील, जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply