देश

गैंगस्टर की पार्टी में पुलिसकर्मियों ने किया डांस…. DCP ने लिया सख्त एक्शन

दिल्ली

पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को एक गैंगस्टर की पार्टी में डांस करना भारी पड़ गया. दोषी पाए जाने के बाद डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने तीनों पुलिसकर्मियों की सर्विस को 5 साल कट कर दिया. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मी का ऐसा आचरण दिल्ली पुलिस जैसे अनुशासित बल में सराहनीय और स्वीकार्य नहीं है. दिल्ली पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों को चांस पर डांस करना भारी पड़ गया. तीन पुलिसकर्मियों की पांच साल की सर्विस को कट कर दिया गया. दरअसल इन पुलिसकर्मियों ने एक गैंगस्टर की पार्टी में ठुमके लगाए थे. जांच के बाद डीसीपी ने इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया.बता दें, 16 मुकदमे झेल रहा गैंगस्टर जाहिद और उसकी बेटी खुशी ने एक पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें प्रीत विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सोमपाल, कांस्टेबल रोहित और सीता राम ने पार्टी में जमकर डांस किया था. मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था.

See also  ACC सीमेंट की जन सुनवाई में भारी बवाल...जन सुनवाई अधिकारी भागे पीछे रास्ते से...कार्रवाई हुई स्थगित

गैंगस्टर की पार्टी में पुलिसकर्मियों ने किया डांस
जांच के बाद एसीपी ने माना कि सभी पुलिसकर्मी प्रीत विहार थाने के थे. इस घटना को डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने गंभीरता लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों की पांच साल की सर्विस को खत्म कर दिया. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मी का ऐसा आचरण दिल्ली पुलिस जैसे अनुशासित बल में सराहनीय और स्वीकार्य नहीं है. उसका प्राथमिक कर्तव्य अपराध पर अंकुश लगाना और आम जनता को अपराधियों से बचाना और सुरक्षा प्रदान करना है. इसलिए वो किसी भी तरह की नरमी के पात्र नहीं हैं.

DCP ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो भी तत्कालीन डीसीपी ने तीनों पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया था. लेकिन तत्कालीन प्रीत विहार एसएचओ ने तीनों पुलिसकर्मियों को वापस थाने में बुला लिया था. मौजूदा समय में सोमपाल डिस्ट्रिक्ट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनात है, सीता राम कल्याणपुरी थाने में है और रोहित प्रीत विहार थाने में तैनात है.

See also  क्या धरती से खत्म हो जाएंगे पुरुष! जानिए क्यों हैरान कर रही यह रिपोर्ट

(साभार आज तक)

Related Articles

Leave a Reply