छत्तीसगढ़

दलपत सागर में गिरी कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

जगदलपुर

बस्तर जिले में सड़क हादसे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से बस्तर की सड़क खून से लाल हुई ह. सड़क हादसे में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हुई है. सड़क हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर में हुआ. शहर के धरमपुरा क्षेत्र से कार में सवार होकर 3 युवक ऐतिहासिक दलपत सागर रोड से होते हुए मुख्य शहर तक आ रहे थे. इसी दौरान दलपत सागर के किनारे स्थित राम मंदिर को पार करने के बाद अचानक वाहन चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी दलपत सागर में गिर गई.

See also  ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत, आज खुलेगा कचना ओवरब्रिज, CM साय करेंगे लोकार्पण

पानी में लॉक हुआ कार का दरवाजा: पानी में गिरने के कारण कार का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया. जिससे गाड़ी में मौजूद तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए. कार में फंसे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. गाड़ी को दलपत सागर में गिरते हुए कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. इस दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने कार से लोगों को निकालने की कोशिश की. इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. क्रेन के जरिए कार को पानी से बाहर निकाला गया. कार का दरवाजा खोलकर तीनों युवकों को बाहर निकाला, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और डिमरापाल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

See also  सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

कार में भिलाई पासिंग का नंबर प्लेट: चार पहिया वाहन में लगा नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ के भिलाई पासिंग का है. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक भिलाई के हो सकते हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही शिनाख्त करने की बात कही है.

See also  राजधानी में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान

Related Articles

Leave a Reply