छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस पलटी : करीब 30 यात्री सवार थे, 3 को आई चोट

बलरामपुर- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अनियंत्रित होकर खाई में यात्रियों से भरी बस पलट गई है। यह बस अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश की तरफ जा रही थी। इसी बीच फूलीडूमर घाट में ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हो गया है। इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इनमें से 3 यात्रियों को 
मामूली चोट आई है। यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। 

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

जानकारी के मुताबकि, जैसे ही यह हादसा हुआ, वैसे ही किसी तरह यात्रियों ने बस का सीसा तोड़कर खुद को बाहर निकाला है। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

Related Articles

Leave a Reply