छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा में 98 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर आज्ञात ले उड़े रकम

जांजगीर-चांपा। अकलतरा नगर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार फरहदा निवासी ढोल नारायण पटेल अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी में करीब 98 हजार रुपये नकद रखकर बाजार गया था। उसने अपनी गाड़ी शास्त्री चौक स्थित ओम किराना स्टोर के सामने खड़ी की और खरीदारी के लिए अंदर चला गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की डिग्गी का ताला तोड़ दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित

घटना की खबर मिलते ही अकलतरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है और साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

See also  घर के सामने हाइवा ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हो गई मौत, पुलिस जुर्म दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश कर रही

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत फैल गई है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply