छत्तीसगढ़रायपुर

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में घायल:BJP मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ भाजपा के मंत्री और दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बिलासपुर से रायपुर आने के दौरान उनकी कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद प्रबल प्रताप को रायपुर लाया गया है। हादसा मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

बताया जा रहा है कि कार के सामने मवेशी आने पर अचानक ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में गनमैन, ड्राइवर और प्रबल प्रताप मौजूद थे। हादसे के बाद प्रबल प्रताप को रायपुर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राम गणेश यादव (34) को हिरासत में ले लिया है। वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के पहाड़ी पश्मनिया पठार का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ट्रक की टक्कर से प्रबल प्रताप की कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

ट्रक की टक्कर से प्रबल प्रताप की कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को भी पकड़ लिया गया है।

कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को भी पकड़ लिया गया है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

प्रदेश में घर वापसी अभियान चला रहे हैं जूदेव

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। पुत्रों शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव और युद्ध वीर सिंह जूदेव की मौत के बाद दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के ऊपर है। वह अपने पिता की ही तरह आदिवासी इलाकों में ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 2013 से 2018 तक नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री भी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार प्रबल को कोटा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।

Related Articles

Leave a Reply