छत्तीसगढ़

पत्नी को मारकर ट्रक ड्राइवर ने की खुदखुशी, फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करता था. शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में संतराम ने पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी.

See also  अचानक भरभराकर गिरी दुकान की छत: 2 कर्मचारी गंभीर रूप से हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

Related Articles

Leave a Reply