देश

सीमा-अंजू के बाद अब मुंबई की सनम ने लांघी सरहद… फेक दस्तावेजों से हासिल किया वीजा, पाकिस्तान जाकर रचाई शादी

ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाली 24 साल की लड़की ने सीमा हैदर और अंजू की तरह सरहद पार की और पाकिस्तान पहुंच गई. इस लड़की पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी वीजा के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए थे. पाकिस्तान पहुंचने के बाद लड़की ने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी कर ली. अब जब लड़की वापस लौटी तो जांच में फर्जी दस्तावेजों की बात सामने आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, आरोपी लड़की महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 साल की इस लड़की का नाम सनम खान है, उसका दूसरा नाम नगमा नूर मकसूद भी है. वर्तक नगर पुलिस ने तीन दिनों तक सनम खान से पूछताछ की, जिसके बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सनम खान को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

See also  SC ने दुष्कर्म पीडि़ता के मांगलिक होने का पता लगाने संबंधी मामले का किया निपटारा, HC के आदेश पर लगाई रोक

पुलिस का कहना है कि सनम खान ने पाकिस्तानी वीजा हासिल करने के लिए सनम खान रुख के नाम से एक फर्जी पहचान पत्र लगाया था. सनम खान पर ये भी आरोप है कि उसने फर्जी कागजात के साथ आधार और पैन कार्ड भी बनवाया. सनम खान अपने पति से अलग हो चुकी है. वह ठाणे में अपनी मां के साथ रहती है.

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि सनम खान ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक व्यक्ति से दोस्ती की. इसके बाद सनम उससे मिलने जाना चाहती थी. इसी को लेकर उसने पाकिस्तान का वीजा हासिल करने के लिए आवेदन किया, लेकिन विवाह के दस्तावेज न होने की वजह से वीजा नहीं मिल सका. इसके बाद उसने एक भारतीय से वर्चुअली शादी कर ली और वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए और पाकिस्तान चली गई. पाकिस्तान जाने के बाद सनम खान ने फिर से शादी कर ली.

See also  अब घर बैठे अपडेट करें अपना आधार कार्ड, नवंबर 2025 से मिलेगी बड़ी सुविधा

अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने इस पूरे मामले का पता लगाने के बाद जांच शुरू की. पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिसने आरोपी लड़की को फर्जी दस्तावेज मुहैया कराए थे. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल करने में और भी एजेंसियां काम कर रही हैं.

पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत की अंजू के बाद एक और मामला मुंबई से सटे ठाणे में सामने आया है. डीसीपी ठाणे अमरसिंह जाधव ने कहा कि ठाणे शहर की एक महिला ने पाकिस्तान जाकर शादी कर ली. महिला की एक पाकिस्तानी युवक से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी. इसी के बाद वह पाकिस्तान पहुंच गई और वहां एबटाबाद के युवक से शादी कर ली. युवती का नाम नगमा मकसूद अली उर्फ सनम खान है.

See also  असम में दूसरी शादी करना होगा अब मुश्किल, 58 वर्ष पुराना कानून सख्ती से लागू करेगी प्रदेश सरकार

Related Articles

Leave a Reply