छत्तीसगढ़

आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानें भारी बारिश के बीच क्या है अलर्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण बारिश हो रही है। भीषण बारिश के कारण बस्तर इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, राजधानी रायपुर में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सामान्य और भीषण बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने भी प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के मुंगेली, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि दुर्ग, बेमेतरा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बीजापुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

बेमेतरा जिले में सबसे कम बारिश हुई
राज्य के राजस्व विभाग के अनुसार, इस साल एक जून से अब तक छत्तीसगढ़ में 1050.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 2263.3 मिमी बारिश बीजापुर जिले में दर्ज की गई, जबकि बेमेतरा जिले में इस दौरान सबसे कम 537.0 मिमी औसत बारिश हुई है। सितंबर महीने में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हैं।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सिंतबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां में गिरावट देखने के मिलेगी। जिस कारण से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना भी है।
राजधानी में जमकर हुई बारिश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सितंबर महीने के पहले सप्ताह में जमकर बारिश हुई है। जिस कारण से रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल रायपुर में भी मानसूनी गतिविधियां कम होंगी।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply