छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में विधायकों को बढ़ गया भत्ता, अब मिलेगा सीधे दोगुना, अधिसूचना हुई जारी

रायपुर। छत्‍तीगसढ़ के विधायकों का यात्रा भत्‍ता बढ़ा कर सीधे दोगुना कर दिया गया है। इस संबंध में राज्‍य सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक छत्‍तीगसढ़ के सांसदों को अब यात्रा भत्‍ता 10 रुपये प्रति किलोमीटर के स्‍थान पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेगा।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के मुताबिक किसी सदस्य का निवास स्थान रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्‍यादा दूर है, तो सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए निजी वाहन से यात्रा करने पर उसे भत्ता दिया जाता है। अभी तक यह 10 रुपये प्रति किलोमीटर था अब उसे बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply