छत्तीसगढ़

तांत्रिक के चक्कर में युवक ने खाया जिंदा चूजा, गले में फसने से हो गई मौत, पोस्टमॉर्टेम में हुआ खुलासा

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक को शादी के 5 साल बाद बेटा हुआ. लेकिन उसे संतान नहीं थी, तब वह एक तांत्रिक के संपर्क में आया और इसके बाद उसके घर नन्ही किलकारी गूंजी. इसके बाद वो तांत्रिक के पास गया. सूत्र बताते है कि यहां उसे तांत्रिक ने जिंदा चूजा निगलने कहा. पूरी तांत्रिक क्रिया के बाद युवक ने जिंदा चूजा निगल लिया, वह भी बिना चबाए.

लेकिन तांत्रिक के बताए टोटके के चक्कर में उसकी मौत हो गई और मौत के बाद जब डॉक्टरों ने मृतक का पीएम किया तो वो भी दंग रह गए. पीएम करने वाले डॉक्टरों ने मृतक के गले से बिना चबाया हुआ चूजा बाहर निकाला जो उसके आहार और स्वास नली में फंसा हुआ था. इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों से पूछताछ के बाद हुई कि मृतक का पूरा परिवार एक तांत्रिक के संपर्क में था.

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मृतक आनंद यादव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर संतू बाघ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि युवक नहाकर निकलने के बाद अचानक चक्कर खा कर गिर गया और अस्पताल लेजाने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि सामान्यतः हमें चेस्ट, एब्डामिन और हेड खोलने पर मौत के कारणों का पता चल जाता है. लेकिन इस केस में हमें तीनों जगह खोलने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था. इसके बाद जब हमने मृतक का नेक खोला तो हमारे होश उड़ गए…

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

डॉक्टर संतू बाघ ने बताया कि आनंद के नेक में एक चूजा की पूरी साबूत बॉडी यू शेप में फंसा हुआ था. चूजा का पैर श्वसन नली में और सिर वाला हिस्सा आहार नली में फंसी हुई थी. उसे देखकर लगता है कि उसे जिंदा ही बिना चबाए निगला गया था. इसे देखते हुए यह लगता है कि दम घुटने से ही उसकी मौत हुई है. उन्होंने बताया कि यह केस काफी हैरान करने वाला है. अपने करियर में 15 हजार से ज्यादा पोस्टमॉर्टम किये हैं, लेकिन ऐसा केस पहली बार सामने आया है.

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply