छत्तीसगढ़रायपुर

शाहरुख खान को रायपुर से धमकी: महाराष्ट्र की पुलिस पहुंची राजधानी, फैजान खान नामक युवक की तलाश

रायपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। जान से मारने की धमकी के साथ ही उनसे फिरौती की मांग भी की है। खास बात यह है कि, वह फोन रायपुर से किया गया है। शाहरुख खान को रायपुर के किसी फैजान खान नामक युवक ने फोन कर धमकी दी थी। अब महाराष्ट्र पुलिस की टीम इस मामले में रायपुर पहुंच गई है। महाराष्ट्र पुलिस को फैजान खान नामक युवक की तलाश है। उसी के मोबाइल से शाहरुख खान को धमकीभरा फोन किया गया था। 

सलमान खान को भी बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है धमकी 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। धमकी में कहा गया है कि, सलमान खान या तो बिश्नोई समाज के राजस्थान स्थित मंदिर में जाकर माफी मांगें या फिर 5 करोड़ की रकम चुकाएं, नहीं तो जान से मार देंगे।  मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट को सोमवार को एक शख्स ने यह मैसेज दिया। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया है।

See also  पंचायत कटगोड़ी में मूलभूत राशियों के आहरण पर बवाल, ग्रामवासी कर रहे विरोध

Related Articles

Leave a Reply