छत्तीसगढ़

थ्रेसर मशीन की चपेट में आई महिला : धान मिसाई के दौरान बेल्ट में फंसी, मौके पर हुई मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धान मिसाई के दौरान हादसा हो गया। धान मिसाई करने के दौरान थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंसने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतका सुनैना चंद्रवंशी खेत में धान मिसाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक धान मिसाई थ्रेसर मशीन के बेल्ट में साड़ी फसने से हादसा हुआ।  

दरअसल यह पूरा मामला बोडला थाना क्षेत्र के  ग्राम नेऊरगांव कला का है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनो में मातम का माहौल है।फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply