छत्तीसगढ़

बेलाहीघाट पुल पर बड़ा हादसा : नीचे लटक गया ट्रैक्टर का इंजन, चालक ने कूदकर बचाई जान

नवापारा-राजिम। शुक्रवार सुबह नवापारा के बेलाहीघाट महानदी पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर मगरलोड के नवागांव की ओर से नवापारा आ रहा थी। वह अचानक अनियंत्रित होकर पुल के लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए इंजन वाला भाग नीचे की ओर लटक गया। 

हादसे की आवाज सुनते ही, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ट्रैक्टर का इंजन वाला भाग पुल से नीचे हवा में झूलती रही, जबकि पीछे लगी ट्रॉली पुल के ऊपर ही फंसी रह गई। इस खतरनाक स्थिति में ट्रैक्टर चालक रवि नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। यह दुर्घटना नदी के एक छोर के किनारे हुई जहां पर पानी नही था।

See also  नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

हादसा इतना भयावह था कि, उसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। चालक रवि ने बताया कि, पुल पर कुछ कारें खड़ी थीं, जिन्हें बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर रेलिंग तोड़कर पुल के किनारे लटक गया। हर कोई पुल से नीचे झूल रहे ट्रैक्टर को देखकर हैरान थे।

See also  हवा भरते वक्त फटा JCB का टायर : कई फीट उछले चार युवक, एक की मौके पर ही मौत

लोगों ने चालक के बचने को लेकर किस्मत का साथ बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यदि ट्रैक्टर पूरी तरह नदी में गिर जाता या पुल पर अन्य वाहन उसकी चपेट में आ जाते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। बहरहाल क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर को वापस सुरक्षित निकाल लिया गया।

See also  सभी मंत्री अचानक बुलाए गए सीएम हाउस : लगने लगी फेरबदल की अटकलें, आधी रात बाद तक चली बैठक

बता दें कि, नवापारा शहर में सुबह-सुबह रोज दर्जनो ट्रैक्टर रेत भरकर काफी रफ्तार में आती-जाती हैं, चूंकि उस समय न तो माइनिंग वाले आए होते हैं और न ही आरटीओ या पुलिस। ट्रैक्टर ड्राइवर मनमाने रफ्तार में दौड़ाते हैं जिसे हर कोई देखता है।

Related Articles

Leave a Reply