छत्तीसगढ़

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा

दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा सोमवार को बीजापुर जिले में कुटुरू (अबेली गांव) में किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए आठ जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री साय ने अंतिम यात्रा से पहले शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया.

कारली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस के आला अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे. शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री साय ने उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया.

शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा पिता पाण्डू कोरसा, बस्तर फाईटर्स आरक्षक हरीश कोर्राम पिता गोन्डू, बस्तर फाईटर्स आरक्षक सोमडू वेट्टी पिता सन्नू वेट्टी, बस्तर फाईटर्स आरक्षक सुदर्शन वेट्टी पिता आशा राम, बस्तर फाइटर्स आरक्षक सुबरनाथ यादव पिता श्रीधर यादव, आरक्षक डूम्मा मरकाम पिता आयतु मरकाम, आरक्षक पण्डरू राम पोयाय पिता स्व० जोगा पोयाम और आरक्षक बामन सोढ़ी पिता स्व० हड़मा सोढ़ी शामिल हैं.

See also  रायपुर के ऑक्टोपस बार में भीषण आग : कई दुकानें और वाहन जलकर खाक, नुकसान का किया जा रहा आकलन 

Related Articles

Leave a Reply