देश

थाना से लौटकर प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रीवा

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुंडहा गोविंदगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा देखकर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिरकार प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

मामले की जानकारी देते हुए गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एसएस बघेल ने बताया कि गत दिवस सत्येंद्र तिवारी ड्यूटी कर रात में अपने घर गया था। जाते समय उसने जल्दी सुबह आने आने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र का व्यवहार पूरे थाने में सबसे बेहतर बेटा था वह अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहता था उसके असमय चले जाने से पूरा थाना सख्ते है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि सत्येंद्र तिवारी प्रधान आरक्षक अपने पिता की इकलौती संतान था उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका पता नहीं लग सका है मर्ग कायम कर पूरे मामले का पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात में जब गोविंदगढ़ थाने से घर लौटा तो उसने भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब स्वजन उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचे तो देखा कि वह घर में पंखे में फांसी से झूल रहा है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply