छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

BIG BREAKING जांजगीर-चांपा: खोखरा शराब भट्टी के सामने 3 राऊंड फायरिंग कर कलेक्शन कैश वेन से लाखों की लूट

जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा में स्थित शराब भट्टी के सामने बड़ी लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से एयर गन से फायरिंग की और मौके पर तीन गोलियां चलाईं।

फायरिंग में शराब भट्टी में गार्ड के पद पर कार्यरत शैलेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगने से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली अभी भी पैर में फंसी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों ने शराब भट्टी से कैश कलेक्शन के लिए आई गाड़ी को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 60 से 70 लाख रुपये नकद मौजूद थे, जिसे बदमाश लूटकर फरार हो गए। घटना शाम लगभग साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत जुटाने प्रयास जारी मौके सीसी टीवी का लिया जा रहा मदद,,

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply